फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामराज्य न्याय, सत्य और लोक कल्याण का प्रतीक

Thu, 01 Jan 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कथा व्यास पं. देशपाल भारद्वाज - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
बिसौली। तहसील कॉलोनी स्थित हरिबाबा मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार को समापन हो गया। कथाव्यास पं. देशपाल भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के राजतिलक प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का राजतिलक केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि आदर्श शासन और मर्यादा का प्रतीक है।
विज्ञापन

चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर संपूर्ण नगरी दीपों से सज उठी। महर्षि वशिष्ठ के सान्निध्य में विधि-विधान से भगवान राम का अभिषेक हुआ। कथाव्यास ने बताया कि रामराज्य न्याय, सत्य और लोककल्याण का प्रतीक है। कथा के समापन पर भजन-कीर्तन और आरती के साथ श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें