दबतोरी में चल रही रामलीला में शबरी की कुटिया में पहुंचे राम-लक्ष्मण। संवाद
दबतोरी। गांव में चल रहे रामलीला महोत्सव के सातवें दिन, शबरी की कुटिया पर राम और लक्ष्मण पहुंचते हैं। राम और सुग्रीव की मित्रता के बाद बाली के वध की लीला का स्थानीय कलाकारों ने भव्य मंचन किया। पहले सीन में शबरी अपने आश्रम में राम और लक्ष्मण को खिलाने के लिए बेर लाती है।
कहीं भगवान को खट्टे बेर न मिलें, इसलिए वह उन्हें पहले चखती है बाद में मीठे-मीठे बेर ही उन्हें खाने को देती है। दूसरे सीन में राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत की ओर जाते हैं। जहां सुग्रीव से हनुमान राम की मित्रता कराते हैं। बाद में सुग्रीव और बाली में भयंकर युद्ध होता है। राम का बाण बाली काे लगता है। बाली अंगद को राम को सौंप देता है। इसी के साथ वाली की मृत्यु हो जाती है। राम सुग्रीव का राज्याभिषेक कर देते हैं। अंगद को युवराज बना देते हैं। स्थानीय कलाकारों ने रामलीला का जो मंचन किया। उसकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।