फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी की दुकानों को बना दिया आलू गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गद्दीटोला की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में गरीबों को कैंटीन खोलने के लिए बनी तीन दुकानों निजी इस्तेमाल को गोदाम बन गई हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने आलू का भंडारण भी कर लिया। शनिवार को परिसर में ही आलू की छंटाई का काम भी देखने को मिला।
विज्ञापन

बिना आवंटन के तीनों दुकानों में आलू की बोरियां भर दिए जाने का मामला तीन दिन पहले सामने आया। कॉलोनी परिसर के लोगों की सुविधा के मद्देनजर डूडा ने दुकानों का निर्माण कराया था। नियमानुसार दुकानों में कैंटीन संचालित होनी है, लेकिन आलू का भंडारण करके उसका निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कालोनी के लोगों की मानें तो आलू भंडारण करने वाला शख्स नगर निवासी है। उसका आलू का व्यापार भी करता है।

कांशीराम कॉलोनी की तीनों दुकानों का अभी आवंटन नहीं हुआ है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अंदर अपना सामान भी नहीं रख सकता। अगर ऐसा तो सच्चाई का पता लगा कर दुकानों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र यादव, लेखपाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें