फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात में झांकियों पर बरसे फूल

Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब्दुल्लागंज में बाराती बनकर ग्रामीणों ने मचाया धमाल
अब्दुल्लागंज में चल रही रामलीला के दौरान बृहस्पतिवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। बाराती बने ग्रामीणों ने बैंडबाजों की धुन पर धमाल मचा दिया। झांकियों के साथ कलाकारों ने बारातियों का मनमोह लिया। कलाकारों ने करतब भी दिखाए। बारात के स्वागत में महिलाओं ने झांकियों पर फूल बरसाए।
राम बारात शुरू होने से पहले आयोजकों ने राम दरबार की झांकी का पूजन किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बारात कॉलेज रोड से होती हुई गांव में प्रमुख मार्गों पर पहुंची तो छतों पर से महिलाओं ने झांकियों पर फूल बरसाए। खिवाली मोहल्ला, चौक, यादवपुरी में देर शाम तक धूमधड़ाका रहा। बारात में शामिल कलाकारों ने पुलिस चौकी के सामने करतब दिखाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। बैंडबाजों की धून पर थिरकते युवकों ने धमाल मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक के सम्मान को समर्पित झांकी के जरिए स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का काम किया। स्कूल की छात्राएं भी देवी स्वरूप में सजकर बारात में निकलीं। विश्वामित्र और राम की झांकियां आकर्षण बनी। बारात रामलीला मैदान में लौकर लीला के मंचन के रूप में परिवर्तित हुई। राम बारात की व्यवस्थाओं में बबलू शर्मा, अर्जुन सिंह, पंकज सक्सेना, आनंद मिश्रा, अनुशेखर मिश्रा, रामप्रकाश फौजी, रवेंद्र सक्सेना, गोकरन कश्यप, सुबोध शर्मा, संतोष कश्यप, कुलदीप पाली, नत्थूलाल शर्मा और दामोदर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें