फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां में धूमधाम से निकली रामबरात

विज्ञापन
दहगवां में निकली राम बरात। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां। कस्बे मे चल रहे माधव किसान मेले व नुमाइश में बृहस्पतिवार को भव्य राम बरात निकाली गई। इसमें दर्जन भर से अधिक झंकियां शामिल रहीं। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

कस्बा दहगवां में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के आवास से भव्य राम बरात निकाली गई। इसमें दर्जन भर से अधिक झांकियां थी। झांकियों में मां दुर्गा, श्री गणेश, शंकर-पार्वती, राम-लक्ष्मन, सीता, हनुमान, चट्टी-चट्टा की झांकियां मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा काली मां, शंकर जी की झांकियां व काली अखाड़ा भी लोगों का मन-मोह रहे थे। छतों से महिलाओं ने फूलों की बारिश की। इस मौके पर मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, नमित गुप्ता, पिंटू, विनोद गुप्ता, पपनेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें