एडीएम प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली
नो स्मोकिंग डे पर स्वास्थ्य विभाग ने रैली का आयोजन कर लोगों को सिमरेट न पीने के लिए जागरूक किया। रैली का शुभारंभ एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुई रैली में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और नारों के जरिए लोगों को सिगरेट न पीने के लिए जागरूक किया। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने तंबाकू और सिगरेट से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आरएन हरित, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हरदत्त और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुधा सोलंकी का सहयोग रहा। जन कल्याण एवं विकास समिति ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर सुमित चौहान, पूजा सिंह, गौरव चौहान, सुनीता रानी, सुषमा राठौर, पूजा दवी, अभिषेक, अशोक, पुष्पा वर्मा, अशोक, सर्वेश कुमार, सरिता देवी, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।