तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-रोशननगर में चौधरी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच राजपुर रोशननगर एवं कमरपुर दूसरा दारानगर और कुंदावली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें राजपुर ने 64 रनों से और कुंदावली ने छह विकेट से जीता।
पहले मैच में कमरपुर के गुड्डू ने टॉस जीतकर पहले फीलं्िडग करने का निर्णय लिया। राजपुर की टीम ने खेलते हुए 14 ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें पवन ने 35, सतेंद्र ने 10 और पदम सिंह ने छह रनों का योगदान दिया। कमरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिनेश ने तीन, मोनू ने चार, पप्पू और गुडडू ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 98 का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी कमरपुर के सारे खिलाड़ी मात्र 34 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। छह विकेट लेने वाले पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच दारानगर और कुंदावली की टीमों के बीच खेला गया। कुंदावली के कप्तान विकास चौधरी ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। दारानगर की टीम के खिलाड़ी 114 रन बनाकर आउट हो गए। पप्पू ने 60, उदयवीर ने 28 रनों का योगदान दिया। कुंदावली की ओर गेंदबाजी करते हुए मोहित ने पांच, सोहित ने तीक और नरेंद्र ने दो विकेट लिए। कुंदावली के खिलाड़ियों ने 14 ओवर में ये लक्ष्य को हासिल कर लिया। सोहित ने 64 और सतेंद्र ने 40 रन बनाएं। सोहित को मैंन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर प्रवीन सिंह, पवन चौधरी, जयवीर, राहुल चौधरी, जीतू, भोला सिंह, नरेश, विकास, ओमवीर, जंयत, देवेश, राजू, डिंपल आदि मौजूद रहे।