फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर में शांति बाजार खुला

Fri, 15 May 2015 07:51 PM IST
Binavar
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन के बाद कस्बे में शांति बहाल होने लगी है। तीसरे दिन बाजार खुला। एहतियातन सुरक्षा की कमान अब भी पीएसी के हाथों में है। इधर बलवा करने के छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कस्बे के व्यापारी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बिनावर में बुधवार को सर्राफ की दुकान के सामने ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। थाने से चंद कदम की दूरी पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हुए थे। सर्राफा व्यापारी सुरेश गुप्ता ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को भी विरोध में बिनावर के बाजार दोपहर तक बंद रहे। सीओ सिटी आरएस धामा ने व्यापारियों को समझा कर बाजार खुलवाए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के अनास, आलेहसन और इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया था। बाकी छह आरोपी नियाज अहमद, इमशीद, अनास, मुजाहिद, कल्लू और इरफान अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें