फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में राजनाथ के हेलीपैड की अनुमति नही, भाजपाइयों का हंगामा

Sun, 12 Feb 2017 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्सी में राजनाथ के हेलीपैड की अनुमति नही, भाजपाइयों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा नेताओं के दबाव में गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप
रविवार को उझानी के रामलीला मैदान में होनी थी जनसभा
बिल्सी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आरके शर्मा के पक्ष में उझानी में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा अब नहीं हो सकेगी। राजनाथ का कार्यक्रम आने और उझानी के एमजीपी कॉलेज मैदान में जनसभा की अनुमति के बाद भी पीडब्लूडी ने उनके हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने शनिवार शाम को उझानी कस्बा में जमकर हंगामा किया। उन्होंने सपा के दबाव में अनुमति न मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध में नारेबाजी की।
गृहमंत्रालय से कार्यक्रम मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी आरके शर्मा ने राजनाथ सिंह की जनसभा के लिए अनुमति ले ली थी। उनको रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे उझानी नगर के एमजीपी कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करना था। गृह मंत्री की सिक्योरिटी भी शनिवार को यहां पहुंच गई और भाजपाइयों ने रैली की तैयारी भी कर ली थी। जनसभा स्थल पर ही राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर उतारना था। इसके लिए हेलीपैड बनाया जाना था। उसके लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति मांगी गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शनिवार को दोपहर मैदान का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट दे दी कि जहां हेलीपैड बनाया जाना है, उसके तीन सौ मीटर की परिधि में टॉवर है, इसलिए हेलीपैड बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इससे नाराज भाजपाइयों ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने नगर में भाजपा कार्यालय के पास काफी देर हंगामा किया। फिलहाल भाजपाइयों ने राजनाथ सिंह की जनसभा स्थगित कर दी है। भाजपा नगराध्यक्ष राहुल शंखधार ने बताया कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने सपा नेताओं के दबाव में गलत रिपोर्ट भेज दी है। इससे भाजपाइयों में नाराजगी है। 
विज्ञापन

------
चुनाव आयोग के निर्देश हैं जहां पर हेलीकाप्टर उतारा जाए, वहां टॉवर या अन्य कोई ऊंचा निर्माण नहीं होना चाहिए। जो सभा स्थल चयन किया गया, वहां टॉवर था। इसलिए गृहमंत्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

-केसी वर्मा, एक्सईएन, प्रांतीय खंड- पीडब्ल्यूडी
 ------
जानबूझकर गृहमंत्री की जनसभा के लिए हेलीपैड की अनुमति नहीं दी गई है। इसमें सपा नेताओं की भूमिका है और अफसर सपा सरकार के दबाव में हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सपा नेताओं की मनमानी का जवाब जनता चुनाव में देगी।
-आरके शर्मा, भाजपा प्रत्याशी बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें