फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजीव की गवाही अधूरी, अब 18 नवंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायाधीश विवेक संगल की अदालत में गवाह राजीव कुमार सिंह के बयान दर्ज किए गए। समय अभाव के कारण उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने उनकी गवाही पूरी होने और जिरह के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीसी प्लांट में 12 मार्च को मुख्य उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश की अदालत में चल रही है। इस कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह सहित पांच आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें