फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते राजस्थान का युवक गंगा में डूबा

Wed, 27 May 2015 11:25 PM IST
उझानी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ दशहरा से एक दिन पहले परिवार वालों के साथ राजस्थान के दौसा  जिले से गंगा स्नान को पहुंचा युवक लालू डूब गया। भनक लगते ही पुलिस भी  मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को तलाश में लगा दिया,  लेकिन शाम तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव वीरसेंण निवासी  मानसिंह मीणा का परिवार और उसके नाते-रिश्तेदार गंगा स्नान को कछला गंगाघाट  पर पहुंचे थे। सभी लोग नहा कर बाहर निकल आए, लेकिन मानसिंह का 18 वर्षीय  पुत्र लालू उर्फ निर्मल फिर से नहाने को घुस गया। गहरे में चले जाने से वह  डूब गया। शोरगुल पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके घरवालों से बात कर  प्राइवेट गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोर देर शाम तक शव को खोजने में जुटे  हैं।
गोताखोरों को देर से बुलाया
लालू का शव न मिलने से आहत  मृतक के बहनोई हरलाल ने बताया कि गोताखोरों को काफी लेट बुलाया गया। घरवाले  भी घाट पर ही विलाप करते रहे, लेकिन गोताखोरों के अलावा किसी भी अफसर ने  उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

बहाव के साथ गहराई है अधिक
कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने बताया कि लालू के शव को तलाश में पंखियानगला के चार  गोताखोर लगाए गए हैं। गोताखोर रवि की मानें लालू जहां स्नान कर रहा था, वह  इलाका श्मशान भूमि की तरफ है। वहां बहाव के साथ गहराई भी अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें