फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बदहाल, कागजों में जल संचय के दावे

Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विकास भवन की छत पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बदहाल अवस्था में हैं। सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर 156 से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे होने का दावा है, इनमें अधिकतर की स्थिति दयनीय हालत में है।
विज्ञापन

बुधवार को कई रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थिति परखी गई, इसमें सफाई और देखरेख के अभाव में गंदगी जमा मिली। ऐसे में जल संचय का दावा पूरा होता नहीं दिख रहा था। यह हालात तब हैं, जब मानसून सिर पर है। विद्युत कार्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का पाइप गायब मिला। कई जगह पर पानी सहेजने के लिए बनाई नाली बंद मिली। पार्क में दोनों तरफ से नालों में गंदगी जमा है।

सीन-1
विकास भवन में इसी वर्ष रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। समस्या यह है कि विकास भवन की छत पर सोलर सिस्टम लगाए जाने से छत की सफाई भी ठीक तरीके से नहीं पाएगी। ऐसे में लगे हुए वाटर हार्वेस्टिंग का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

-

सीन- 2
गांधी ग्राउंड में लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भगवान भरोसे चल रहा है। यहां मैदान में बने टैंक पर लोहे की जाली का लगी हुई है, लेकिन इसके आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे टैंक कचरा जाने से चोक हो जाता है। इसके कारण बरसात का पानी नालों में बह जाता है।


ज्यादातर सिस्टम पड़े बदहाल
लाखों रुपये खर्च करने के बाद जिले में लघु सिंचाई विभाग की ओर से 156 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काफी समय पहले लगाए गए। साथ ही आईटीआई, पीडब्ल्यूडी विभाग, स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित सहित अन्य सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यदायी संस्थाओं की ओर से लगाए गए थे। इनमें से ज्यादातर बंद पड़े हैं।

-
क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के तहत प्रकृति प्रदत्त जल वर्षा को खोदे गए गड्ढों में हार्वेस्टिंग के माध्यम से एकत्र कर भूगर्भ जल रिचार्ज किया जाता है। पहले यह प्रणाली राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में पानी की कमी के चलते कैचमेंट के पानी को संचित करने में प्रयोग की जाती थी। बाद में अन्य इलाकों में भी इस प्रणाली पर जोर दिया और सरकारी व अर्द्धशासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अनिवार्य कर दी गई।

जिन विभागों में या जिस जगह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाते हैं उनका कुछ दिन कार्यदायी संस्था देखरेख करती है, समय सीमा पूरी होने बाद उस विभाग को खुद ही इसकी देखरेख करनी होती है।
विज्ञापन

मोहित, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग

विकास भवन की छत पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विकास भवन की छत पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें