फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 43 डिग्री की तपिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हर कोई बेहाल

Wed, 10 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गर्मी में गले को तर करने के लिए पेय पदार्थ पीते युवा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जून की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर दिए हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही लोगों को बेहाल कर दिया। रात में भी गर्मी और उमस ने लोगों की नींद छीन ली।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर शहर की प्रमुख सड़कों और बाजार लगभग सूने नजर आए। लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। जो लोग बाहर निकले, वे छांव और ठंड स्थानों की तलाश करते दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्रों और निर्माण कार्याें में लगे श्रमिकों को सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लगे कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंकते नजर आए।
भीषण गर्मी के चलते दुकानों पर ठंडे पानी और अन्य पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिन में तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें