फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह बारिश, दोपहर को तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
धूप में छाता लगाकर कोतवाली रोड से गुजरती युवती। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रविवार रात भर बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। सोमवार की सुबह बारिश हुई और उसके बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार के परीक्षा तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन धूप छांव के बीच लोग उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह गर्मी से कुछ राहत मिली तो दिन में बादल के बीच निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। पंखे, कूलर भी राहत दिलाने में नाकाम रहे। वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के ने बताया कि मौसम में बदलाव का यह सिलसिला जारी रहेगा और मंगलवार को भी धूप-छांव के साथ बारिश की संभावना है। दोपहर के समय लोग छाता लगाकर ही निकले।

म्याऊं। क्षेत्र में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई। उसके बाद भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और उमस के कारण आमजन, किसान और मजदूर सभी परेशान नजर आए। किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद धान की रोपाई शुरू हो सकेगी। अभी किसान नलकूप से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं।

धूप में छाता लगाकर कोतवाली रोड से गुजरती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें