फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से मिली राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
गांव बड़नौमी में टूटे पड़े बिजली पोल और पेड़। संवाद - फोटो : बहराइच में ​स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर इंतजार करते लोग।
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार शाम को आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी। इसके बाद हुई बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, आवास विकास, लालपुल और कचहरी रोड इलाके में दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। कचहरी के लिए स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बारिश से मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन बिजली जाते ही उमस बढ़ गई। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कुछ फीडरों की सप्लाई बंद करनी पड़ी थी। लाइन में फॉल्ट आने से भी कुछ जगह बिजली बाधित हुई। बारिश रुकने के बाद टीम भेजकर फॉल्ट ठीक कराया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन






ट्रांसफॉर्मर फुंकने से कछला में 52 घंटे से बिजली गुल
- बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं कर रहे रिसीव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कछला में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पिछले 52 घंटे से बिजली गुल है। बावजूद इसके निगम के अधिकारियों ने खराब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की पहल नहीं की है। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण, विधायक हरीश शाक्य और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा से मिले। दोनों को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारी, जूनियर इंजीनियर और एसडीओ तक के फोन स्विच ऑफ हैं। यह सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है। अधिकारियों के फोन बंद होने से शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो गया है। शिकायती पत्र देने वालों में धर्मवीर सिंह, जगदीश सिंह, प्रेमप्रकाश, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, रघुवीर सिंह, करन तोमर, शिव प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।





आंधी से दो बिजली पोल टूटे, बड़नौमी गांव की सप्लाई ठप

बिल्सी। गांव बड़नौमी में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के चलते गांव में बिजली के दो पोल टूट गए, वहीं एक पेड़ भी गिर गया। गांव निवासी बबलू सिंह ने बताया कि देर रात अचानक तेज आंधी चली। इससे बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ गिर पड़ा। पोल टूटने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें