फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज से दो दिन तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

विज्ञापन
वैज्ञानिक मनीष कुमार सिंह।
विज्ञापन
उझानी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से रविवार आज से एक-दो दिन तेज गरज-चमक के साथ हवा चलने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर इस संबंध में एक अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार और सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। इससे गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है। किसान अगर सरसों की कटाई करना चाहते हैं तो दो-तीन दिन कटाई न करें। बारिश होने की स्थिति में सरसों को नुकसान ज्यादा होगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बरेली, बदायूं और रामपुर तो मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली में रहेगा। इसके बाद किसान गर्मी के दिनों में चारा फसलों की बोआई कर सकते हैं। मक्का, लोबिया, चारा ज्वार की कुछ खास किस्म की बोआई के लिए अच्छा समय है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिलहाल धुंध बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें