फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार चार लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
​शिवम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुलड़िया/अलापुर। बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार चार लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और तीन साल का मासूम बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मूसाझाग थाना पुलिस ने चारों लोगों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिता-पुत्र को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव घिलौर निवासी राधेश्याम ने अपनी बेटी की शादी अलापुर कस्बे में की थी। एक साल पहले उनके दामाद की कादरचौक क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से बेटी अपने मायके घिलौर में ही रह रही थी। सड़क दुर्घटना का क्लेम मिलने वाला था तो शनिवार रात को राधेश्याम अपनी बेटी को छोड़ने ससुराल गए थे। दो लोग बाइक से तो तीन लोग अन्य वाहन से अलापुर पहुंच गए। देर शाम करीब आठ बजे राधेश्याम अपनी पत्नी खिलौना देवी (48 साल) बेटे शिवम (19 साल) व तीन साल के लव के साथ बेटी के घर से बाइक पर सवार होकर चले थे।

बताया जा रहा है कि बाइक जैसे ही सैजनी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें खिलौना देवी व उनके बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हाे गई, जबकि राधेश्याम व उनका तीन साल का बेटा लव खंती में जा गिरे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं खंती में मिले पिता पुत्र का प्रथम उपचार कराने के बाद घर पहुंचाया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
कुंवरगांव/ बिनावर। बिनावर थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर घटनास्थल की ओर जा रहे दो युवकों की बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।
कैली गांव थाना कुंवरगांव निवासी रोहित (22) पुत्र सुरेंद्र शनिवार को बिनावर से अपने घर बाइक से लौट रहा था। उसके साथ राहुल (20) पुत्र राजाराम भी सवार था। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर कैली गांव के भूरे (23) और गुड्डू (24) बाइक से मौके की ओर जा रहे थे। लोचनपुर गांव के पास आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें गुड्डू घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला को पकड़ लिया और उसे कैली गांव ले आए है और जमकर हंगामा किया। संवाद

शिवम का फाइल फोटो।

शिवम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें