फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीईटी के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, बरेली से मथुरा तक मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पीईटी को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा दी है। बरेली-मथुरा कैंट के बीच तीन दिन के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन रविवार, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को चलेगी, जिसका सीधा लाभ जिले के अभ्यर्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05310 बरेली से सुबह 4 बजे चलकर सुबह 5 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह कासगंज में सुबह 6 बजकर 10 मिनट और हाथरस सिटी में 7 बजकर 22 मिनट पर पहुंचते हुए 8 बजकर 30 मिनट पर मथुरा कैंट पहुंचेगी। समय से मथुरा पहुंचने से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी रहेगी।
वापसी के लिए ट्रेन संख्या 05309 मथुरा कैंट से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह हाथरस सिटी 7 बजकर 12 मिनट, कासगंज 8 बजकर 25 मिनट और बदायूं 9 बजकर 32 मिनट पर पहुंचेगी। रात 11 बजे यह ट्रेन बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित ट्रेन होगी। रेलवे इसमें सामान्य द्वितीय, स्लीपर और चेयर कार के 12 कोच लगाएगा, साथ ही 2 एसएलआर कोच भी होंगे। कुल 14 कोच वाली इस ट्रेन में अभ्यर्थी सामान्य टिकट पर सफर कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन


पीईटी : रेलवे स्टेशन पर उमड़े अभ्यर्थी, ट्रेनों में नहीं मिली जगह
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर शनिवार को बदायूं रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही।
जिले के हजारों अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र जिले से बाहर मेरठ समेत अन्य जिलों में बनाया गया है। परीक्षा रविवार को होने के कारण अभ्यर्थी शनिवार से ही अपने सेंटरों के लिए रवाना होते दिखाई दिए। दोपहर से ही स्टेशन पर छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में लगने के बाद टिकट मिल सका।
ट्रेनों के आते ही बोगियों में चढ़ने के लिए होड़ मच गई। भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि सेंटर काफी दूर होने से उन्हें आने-जाने और ठहरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी परीक्षा महत्वपूर्ण है, इसलिए एक दिन पहले जाना मजबूरी है। वहीं रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। आरपीएफ जवान प्लेटफार्म पर मौजूद रहकर भीड़ को नियंत्रित करते दिखाई दिए। देर शाम तक स्टेशन पर इसी तरह की भीड़ का माहौल बना रहा। संवाद

ट्रेन पर चढ़ते हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें