फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे का इलेक्ट्रॉनिक बूम फेल, खुद उठाकर खोला फाटक

Sun, 08 Dec 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब होने पर फाटक खोलने को बूम उठाते लोग। स्रोत- जागरूक नागरिक
विज्ञापन
उझानी। अढौली रेल फाटक पर लगा इलेक्ट्रॉनिक बूम शनिवार सुबह अचानक फेल हो गया। टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस पास हो जाने के बाद भी जब फाटक नहीं खुला तो गेटमैन ने राहगीरों की मदद से बूम उठवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर के नजदीक स्थित अढौली फाटक पर इलेक्ट्रॉनिक बूम लगा है। टनकपुर से चलकर मथुरा छावनी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के लिए फाटक बंद किया गया। ट्रेन निकल जाने के बाद गेटमैन ने फाटक खोलने के लिए स्विच ऑन किया, लेकिन बूम नहीं उठा। इसके बाद गेटमैन ने दो-तीन बार फिर कोशिश की, फिर भी बूम नहीं उठ पाया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया तो गेटमैन ने राहगीरों की मदद से बूम उठवाकर फाटक तो खोल दिया, लेकिन वाहन सवार लोगों को करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। बाद में गेटमैन ने ही खुद मशक्कत कर उसे दुरूस्त किया। बता दें कि अढौली फाटक का इलेक्ट्रॉनिक बूम पहले भी खराब हो चुका है। पिछले साल तो रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने मौके पर आकर उसे ठीक किया था। स्टेशन अधीक्षक अरुण सक्सेना ने बूम खराब होने की जानकारी होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि ऐसा होता नहीं है, फिर भी वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें