मंगलवार सुबह भी परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर कॉल की। तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल रिसीव की और उनके हादसे के बारे में जानकारी दी। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले और थाना पुलिस पहुंच गई। उसके बाद गेटमैन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। उनके कोई बेटा नहीं है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से पत्नी धनदेवी का बुरा हाल है। परिवार वाले मंगलवार दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद उनका शव अपने घर आंवला ले गए। उन्होंने पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।