पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर कैंप में 57 रेलकर्मियों और उनके परिवार वालों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 12 रेलकर्मियों और उनके परिवारीजन ब्लड प्रेशर के मरीज पाए गए। इसके साथ ही जबकि पांच लोगों को डायबिटीज, 10 लोगों को जोड़ों का दर्द एवं अन्य को खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रसित पाए गए। इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दवाइयों का निशुल्क वितरण किया।
सीनियर डीएमओ डॉ. एसएस चौहान एवं डॉ. एनएस ज्ञान के साथ पैरामेडिकल राजेश चरनलाल, हरिचरन मीना, रामकिशोर, वेदपाल सिंह, मकसूद अहमद ने रेलकर्मियों का हाइट एंड वेट, शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखें, नाक-कान गला और अन्य बीमारियों की जांच की। बीमार लोगों को दवाइयां वितरित भी की गईं। डॉ. चौहान ने बताया कि स्टेशन पर बनाई गए लॉकअप डिस्पेंसरी पर वह प्रत्येक मंगलवार को रेलकर्मियों और उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश मीना के साथ तमाम रेलकर्मी मौजूद रहे।