फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर कल साढ़े पांच घंटे का रहेगा मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कासगंज-बरेली रेल रूट पर रविवार को साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान 05370 लालकुआं-कासगंज, 05336 कासगंज- काशीपुर और 05337 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इससे पहले बरेली-घटपुरी रेलखंड के बीच 17 जून को भी पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले कासगंज-बरेली रेल रूट पर घटपुरी-बदायूं के मध्य समपार संख्या 272 सी पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे की मरम्मत का काम होना है। रविवार 26 जून को इसके लिए कासगंज-बरेली रेल रूट पर सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक का ब्लॉक प्रस्तावित है। इससे पहले इस रेल खंड में 17 जून को ब्लॉक लेकर काम किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका था।
रविवार को साढ़े साढ़े पांच घंटे के ब्लॉक के दौरान लालकुआं से वाली गाड़ी संख्या 05370 लालकुआं-कासगंज अनारक्षित को लालकुआं से दो घंटे की दूरी से चलाया जाएगा। लालकुआं से चल कर दोपहर 02:36 बजे बदायूं पहुंचने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज स्पेशल करीब पांच बजे बदायूं पहुंचेगी। 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन घटपुरी से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे कासगंज से रवाना होने के बाद अपने निर्धारित समय पर करीब पूर्वाह्न 11:55 बजे बदायूं पहुंचेगी और यहां घटपुरी तक जाएगी। घटपुरी से बरेली के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05336 कासगंज- काशीपुर कासगंज से 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन कासगंज से 1:40 बजे चलकर 3.40 बजे बदायूं पहुंचती है। रविवार 26 जून को यह ट्रेन कासगंज से 80 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। रेल पथ विभाग ने रविवार को लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-
रविवार 26 जून को कासगंज-बरेली रेल रूट पर घटपुरी के पास समपार संख्या 272 सी पर सब-वे निर्माण का काम होना है। इसके लिए बरेली-कासगंज रेल रूट पर सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया जाना है। इस दौरान कासगंज-काशीपुर, कासगंज-बरेली सिटी और लालकुआं-कासगंज स्पेशल सवारी गाड़ियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

-अजय भटनागर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें