फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे संरक्षा आयुक्त को निरीक्षण में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने चंदौसी से आंवला रेलवे स्टेशन के बीच विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण मुख्य किया। उन्होंने करेंगी रेलवे स्टेशन को भी देखा, जहां पर खामियां मिलने पर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने करेंगी में 25 हजार केवीए के एसएसपी (सब सेक्शनिंग पैरेलिलिंग पोस्ट ) का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों चदौंसी से आंवला रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने पर इलेक्ट्रिक इंजन चलाया गया। ट्रायल सफल होने पर रेलवे नियम के तहत चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक सोमवार को अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आसफपुर, दबतोरी, रेवती बहोरा खेड़ा, पुरवा खेड़ा, सिसरका स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान करेंगी स्टेशन पर 25 हजार केबीए के एसएसपी का उद्घाटन भी आयुक्त ने किया। उन्होंने रेलवे कर्मचारी पर बिजली सप्लाई चालू करते समय हाथों में दास्ताने नहीं पहनने पर नाराजगी जताई। कक्ष के फर्श पर टायल्स नहीं लगी होने पर अधिकारियों की क्लास ली।

निरीक्षण के चलते स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
रेलवे आयुक्त लगभग 12 बजकर 44 मिनट पर हरदासपुर के गेट नंबर 28 पर पहुंचे। एक घंटे से अधिक देर तक बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसके कारण बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर करीब घंटा भर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन भी आंवला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें