समाजवादी पार्टी के युवा विंग ने जन जागरण साइकिल यात्रा निकाली शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा आसपास के गांवों में भी यह यात्रा पहुंची। इसका जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर स्वागत किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की अगुवाई में साइकिल यात्रा डॉ. संतोख सिंह तिराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गोँ से गुजरी। बसंत नगर में सपा नेताओं ने ग्रामीणों को संबांधित कर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस मौके पर नवनीत गुप्ता, प्रभात कुमार अग्रवाल, दीपक किशोर शर्मा, कैफी जैदी, शवाब चौधरी, सोहेल, रहमत अली, निहान मौर्य, मुनेंद्र पाल, संतोष गुप्ता, पप्पू बाल्मीकि, रमेश बाल्मीकि, शालू खां, भजन लाल प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
कादरचौक। क्षेत्रीय विधायक आशीष यादव के नेतृत्व में कस्बा से साइकिल रैली निकाली गई जो आसपास के कई गांवों में पहुंची। कादरचौक, ककोड़ा, कुड़ा शाहपुर, खुरवारा, रेवा होती हुई यात्रा बुर्रा फरीदपुर पर समाप्त हुई। इस मौके पर सतीश गुप्ता, केपी यादव, उमेश गुप्ता, इंद्रपाल यादव, फिरासत और अशोक यादव आदि थे।
सहसवान। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कादराबाद से शुरू होकर सहसवान तक साइकिल रैली निकालकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। रैली जरीफनगर, दहगवां, वागवाला, उस्मानपुर, सिलहरी, चोई की पुलिया, परसौना, खैरपुर, मिछाऊ की मढैया होते हुए सहसवान पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए सपा नेता लड्डन मियां ने कहा कि मुलायम सिंह ने सर्व समाज के साथ ही मुसलमानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कब्रिस्तानों और मस्जिदों के लिए विशेष हिफाजत की है। हर वर्ग को रोजगार, विकास दिया है। वहीं युवा नौजवान और किसान के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखीं हैं। इस मौके पर रूमी, कोकब, बच्चन, स्वराज, मोलाना सुजा, इकरार हुसैन, मुजाहिद हुसैन, मंजर अली, उदयवीर, शानू, हसन मियां, सहाने आलम, मसूद, डॉ. सालिग, मु. मियां, वसीम, अब्दुल वसीम, आसिफ, सज्जन मियां, चन्द्रकेश, अत्तन मियां, महेश, नरेश गिरी, शादाब, जुगेंद्र, रिहान, छोटे, अलीजान, मोलाना शमशाद आदि मौजूद रहे।
बिसौली में मनाई मिश्र की जयंती
बिसौली। गांव कोट में सपाइयों ंने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। जिला सचिव आकाश मिश्र ने कहा कि उनके आदर्शोँ पर चलकर ही सपा आज सत्ता तक पहुंची है।आकाश मिश्र ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने के समर्पण और त्याग को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक ले जाने के लिए तन-मन समर्पित कर दिया। इस मौके पर प्रधान रूपकिशोर शर्मा, गोपाली यादव, विपिन शर्मा, मुख्तयार, नोशे रजा, अमरीश शर्मा, रमेशचंद्र, सुनील गुप्ता आदि सपाई मौजूद रहे।
छात्र सभा ने जनेश्वर को किया याद
बदायूं। समाजवादी छात्र सभा ने ब्राह्मपुर में एक समारोह आयोजित कर समाजवादी विचारधारा के अग्रणी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई उनके चित्र पर पुष्पार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि राजनीति को नई दिशा देने में उनकी सराहनीय भूमिका को कोई भुला नहीं सकता है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य, अनीस असगर, दुष्यंत कुमार, दुष्यंत कुमार, राहुल मौर्य, दीपक चौहान, प्रेम यादव, रजत मिश्रा, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।