फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठामई के लोगों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

Wed, 05 Aug 2015 11:52 PM IST
बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली न मिलने से नाराज गांव मिठामई के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा। अधिशासी अभियंता का एक घंटे तक घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां बता दें कि गांवों में 24 घंटे में मात्र एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे खफा गांव मिठामई के चालीस पचास लोग बिजलीघर पर पहुंच गए। जमकर हगामा काटा। कई ऑफिसों के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरी भीड़ अधिशासी अभियंता के ऑफिस में घुस गई। पहले तो जेई राजाराम को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। गांव वालों का कहना था कि एक घटा बिजली मिलने के कारण पूरी फसल चौपट हो रही है। पहले तो ओलों ने फसल चौपट कर दी और अब बिजली न आने से फसल सूख रही है।
पुलिस के समझाने पर भीड़ शांत हुई। अधिशासी अभियंता ने 12 दिन में लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के हालात बदतर बने हुए हैं। एक घंटा बिजली मिलने से गांव वालो में भारी रोष है। यही हाल कस्बों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें