फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल और ओवरब्रिज के बीच भी परेशानी

Thu, 11 Jun 2015 07:18 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ओबरब्रिज बन गया है। उझानी में ओवरब्रिज की मांग उठी है। शहर के ओवरब्रिज की दक्षिणी साइट में अतिक्रमण होने पर वहां के वाशिंदों ने इसे हटवाए जाने की मांग की है। वहीं उझानी की एक संस्था ने रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज की जरूरत बताई है। बड़ी रेलवेे लाइन हो जाने के बाद कई सुझाव भी आए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबी क्वाटर्स के लोगों ने डीएम को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई है। कहा है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। ओवरब्रिज के दक्षिणी साइट रोड पर कुछ लोगों को अतिक्रमण है। इसके कारण निकलना बेहद दूभर है। चिह्नाकंन के बाद बाकी लोगों ने अपने अतिक्रमण हटा लिए लेकिन कुछ लोगों ने अभी अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया है। इससे कालोनीवासी और अन्य लोगों को आवागमन में भारी परेशानी है। इस संबंध में शिकायत करने वालों में दीपक एके सिंह, सोनू, अरुण कुमार शर्मा, नीरज कुमार, हरीशंकर दुआ, जमुना प्रसाद, महेश चंद्र, सुरेश अरोरा, सुरजीत सिंह, अमन शर्मा आदि शामिल हैं।
इधर, उझानी की समाज सेवा कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा तूफानी ने इज्जतनगर रेलवे प्रबंधक को लिखे पत्र में मांग की है कि उझानी प्लेटफार्म 1-3 के बीच अगर ओवरब्रिज नहीं बनता है तो दुर्घटनाओं की संभावनाएं रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने रेलवे ट्रैक और चबूतरें के बीच काफी गेप बताया है। प्लेटफार्म पर शौचालय और मूत्रालयों की संख्या भी कम रखी गई है। शीतल प्याऊ आदि अन्य असुविधाओं के बारे में भी सुझाव दिए हैं और रेल शुरू होने से पहले समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें