फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना से मां-बाप बदहवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज के सोरों गेट इलाके में ब्याही नगर के मोहल्ला बहादुरगंज मोहल्ले के नाथूराम माहेश्वरी की बेटी की मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। बदहवास घरवाले कोतवाली पुलिस को अवगत कराने के बादकासगंज चले गए।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ले के नाथूराम माहेश्वरी के मुताबिक, बेटी रेखा की शादी उसने चार साल पहले कासगंज में सोरों गेट निवासी संदीप पुत्र प्रदीप कुमार के साथ की थी। आरोप है कि पति समेत उसके घरवाले पिछले कुछेक दिनों से रेखा को प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार को संदीप ने रेखा का झुलसी हालत में अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। तड़के रेखा की मौत की हो गई। मृतका की मां राकेश कुमारी ने बताया कि रेखा का जलाकर मारा गया है।
बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता नाथूराम और मां राकेश कुमारी अपने दूसरे दामाद के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। उनकी मानें तो रेखा का पति और उसके घरवाले अनावश्यक दहेज की मांग किया करते थे। पुलिस ने मामला कासगंज का बताकर उन्हें कार्रवाई वहीं जाकर कराने की कहकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें