बदायूं। कृषि विभाग की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में कीटनाशक की 32 दुकानों पर छापे मारे। उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरौलिया में दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। टीमों ने एनपीके, यूरिया, एसएसपी सहित कई अन्य कीटनाशकों के 10 सैंपल भरे हैं।
कुंवरगांव की एक दुकान और सिद्ध बरौलिया में शिव कीटनाशक भंडार, सिद्ध बाबा कीटनाशक भंडार के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार रावत ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलेभर में कीटनाशक दवा विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई है। 32 दुकानों पर छापे के दौरान सैंपल भरे गए हैं। छह दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। संवाद