फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पंचायत भवन मिले बंद, दो एडीओ समेत चार को नोटिस

विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करती सीडीओ गामिनी सिंगला। स्रोत सूचना - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला के औचक निरीक्षण में दो अलग-अलग विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन बंद मिले। इस लापरवाही पर दो सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत और दो ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब-तलब किया है। जवाब संतोषजनक न होने पर अक्तूबर का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



सीडीओ गामिनी सिंगला ने बृहस्पतिवार दोपहर 12:12 बजे ग्राम पंचायत सिलहरी के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रतिदिन पंचायत सहायकों की उपस्थिति पंचायत घर पर सुनिश्चित नहीं कराई जा रही है। इस पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिवकुमार और ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न आपका वेतन बाधित करते हुए आपके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर दी जाए। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद अपराह्न 12:37 बजे सीडीओ को बिसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मई के पंचायत भवन पर भी ताला लटका मिला। इस पर एडीओ (पं.) धनंजय सक्सेना और वीडीओ कपिल गौतम को नोटिस जारी किया गया है। दोनों नोटिसों की प्रतिलिपि डीएम और सीडीओ को भेजी गई है। सीडीओ ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो-
निरीक्षण में छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश
बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला ने बृहस्पतिवार को बिसौली ब्लॉक के दो महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण किया। दोनों जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। पहला निरीक्षण बिसौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया गया। मौके पर 120 पंजीकृत बालिकाओं के सापेक्ष 80 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। उपस्थिति बढ़ाने के लिए वार्डन को छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दूसरा निरीक्षण विकास खंड बिसौली के ग्राम लहड़ेरी में संचालित गोसंरक्षण केंद्र का किया। केंद्र पर 467 गोवंश मिले। निरीक्षण के दौरान एक भी गोवंश बीमार नहीं मिला। सभी पशुओं के लिए भूसा, पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें