बिल्सी (बदायूं)। कस्बे के बाईपास पर एक होटल में शुक्रवार को अचानक पुलिस ने छापा मारा। यहां से तीन युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस उन्हें थाने ले गई है। उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वह एक-दूसरे को अपना रिश्तेदार बता रहे हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी थाने बुलाया है।
शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास के एक होटल में रैकेट चल रहा है। इसके लिए बाहर से युवतियों को बुलाया गया है। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने तुरंत थाना पुलिस की टीम तैयार की। उसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर होटल को चारों ओर से घेर लिया। इससे किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने एक-एक करके सभी कमरों में तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान होटल में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इस पर पुलिस ने होटल के संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। सभी को थाने ले जाया गया। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ बलदेव सिंह ने बताया कि संचालक पर होटल चलाने का लाइसेंस है या नहीं। इसकी भी जांच चल रही है। अगर लाइसेंस नहीं होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-रैकेट की सूचना पर होटल में छापा मारा गया था। वहां से तीन युवक और तीन युवतियां पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। पूरी छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
-बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी