फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती पर भड़के  उपभोक्ताओं ने फूंका पुतला

Mon, 19 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अघोषित कटौती पर भड़के  उपभोक्ताओं ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और कई मोहल्लों में पड़ी जर्जर लाइनों से परेशान हो चुके उपभोक्ताओं के  सब्र का बांध टूट गया। नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को युवा नेता इकरार अहमद के नेतृत्व में बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। 
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से गर्मी अपना असर दिखा रही है। उस पर बिजली महकमा मनमानी पर उतारू है। बेपटरी बिजली व्यवस्था के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं, उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। लघु उद्योग ठप पड़े हैं। कहा कि 24 घंटों में से महज छह-सात घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक स्तर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, सलीम, रफीक, वीरु, वीरेंद्र राजपूत, अरविंद कुमार, चांद मोहम्मद, नन्नू, रुपेंद्र कुमार, मुकेश सक्सेना, सोनू यादव, ताहिर कस्सार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें