मेधावी राबिया अंसारी को ऐहतिरामनामा देतीं समाज सेविका।स्रोत स्वयं
जगत। नेत्र विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर सातवें पायदान पर रहीं राबिया अंसारी को सम्मानित किया गया।
राबिया अंसारी केजीएमयू लखनऊ में तकनीकी अधिकारी हैं। वह कस्बा उहसैत निवासी जहीर अहमद की बेटी हैं। एक कार्यक्रम में उनको सम्मानित करते समय युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता, शिक्षाविद कमरान रोशन ने संयुक्त रूप से उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की है। जिले की बालिकाओं व युवाओं के लिए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।
समाजसेविका ने उनको सम्मानपत्र एहतिराम-नामा से सम्मानित करते हुए कहा कि उसहैत की इस बिटिया ने मेधावियों के नए इतिहास में अपना नाम अंकित कराया है। वह उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। इस मौके पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर कामरान रोशन के साथ पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व श्यामू गुप्ता, अखलाक अंसारी आदि उपस्थित रहे।