फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

Mon, 08 Feb 2016 07:25 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरके पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत स्वच्छता मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जारुकता रैली निकाली। उन्होंने तहसील कर्मियों को भी अपने अभियान की जानकारी दी। साथ ही लोगों से सामाजिक अभियान में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को स्कूल के बच्चे सबसे पहले मुजरिया चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर शिक्षा की अलग जगाने के बाद विद्यार्थियों ने बिल्सी में रैली निकाली। रैली के जरिए उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कहा कि बेटियों को बढ़ावा देने से ही समाज को नई दिशा प्राप्त होगी। बीमारियों से रोकथाम को भारत स्वच्छता मिशन के बारे में समझाया। स्लोगन लिखी पट्टिकाओं के साथ छात्राओं ने सफाई रखने का आह्वान किया। सीनियर वर्ग के छात्र और छात्राओं ने तहसील परिसर में भी शैक्षिक भ्रमण किया। एसडीएम विधान जायसवालऔर तहसीलदार बालकराम ने बच्चों के हौसले की तारीफ की। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए स्थानीय स्तर से सहयोग का भी भरोसा दिलाया। राजस्व निरीक्षक ओमपाल सिंह ने उनका उत्साहवर्धन किया। नगर परिषद कार्यालय का भी बच्चों ने भ्रमण किया। उनके साथ स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य सुशील कवि, अमित सक्सेना, अमित शर्मा, प्रियंका अदलक्खा, सोमेश सक्सेना, नीना टपरियाल, मेहरुनिशा और डॉ. भुवनेश्वर व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें