फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर खरीद पर उठे सवाल, 25 सिस्टम गायब होने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर खरीद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदे गए 25 कंप्यूटरों पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लाखों रुपये का भुगतान होने के बावजूद कंप्यूटर मेडिकल कॉलेज तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मामले की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त तक की गई है और खरीद प्रक्रिया में अनियमितता तथा वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों की शिकायतें भी डीएम स्तर पर हुई है। इस मामले में डीएम ने जांच के लिए सीएमओ समेत तीन अफसरों की कमेटी का गठन किया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
रोहताश नगर निवासी सतनाम के अनुसार मार्च माह में बजट समाप्त होने से पहले 25 कंप्यूटरों की खरीद दिखाई गई थी। प्रत्येक कंप्यूटर की कीमत 61,200 रुपये दर्शाई गई है। इस हिसाब से करीब 15.30 लाख रुपये की खरीद हुई। आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मई माह के अंत तक कंप्यूटर मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि जिन कंप्यूटरों की खरीद दर्शाई गई, उन्हें एक ऐसी फर्म से खरीदा गया जो मुख्य रूप से निर्माण कार्यों से जुड़ी बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन


जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठन
मेडिकल काॅलेज में कंप्यूटर खरीद से लेकर अन्य मामलों की शिकायतें मिली है। इस मामले में जांच के लिए सीएमओ समेत तीन अफसरों की जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें