म्याऊं। विकास खंड की ग्राम पंचायत रूपामई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती रविवार को मनाई गई। इस दौरान रानी अवंतीबाई के शौर्य और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झांकी में उनके जीवन संघर्ष और देशभक्ति के प्रसंगों को चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ऐसी वीरांगनाओं के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई जैसे क्रांतिकारियों की गाथाओं को इतिहास व संस्कृति में निरंतर स्थान मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रधान किशोरी लाल, महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान देवचंद्र, पंकज पाठक, रामू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद