बदायूं। मंदिरों से लेकर घरों तक में माखन चोर कन्हैया का जन्म हुआ। इस दौरान वजीरगंज, बिसौली, बदायूं शहर, उझानी, बिल्सी सहित अन्य जगहों के मंदिरों में वृंदावन की छठा दिखाई दी। इसी तरह पुलिस लाइन में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं, भक्तों ने रात 12 बजे के बाद व्रत खोला।
वजीरगंज नगर के सिद्ध बाबा भोला नाथ धाम मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, काली मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीसीता राम मंदिर, शिव मंदिर, साईं बाबा मंदिर को लाइटो से सजाकर भव्य रूप दिया गया। मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण-राधा की सुंदर झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
वहीं, मंगला माता मंदिर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। नगर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण राधा की झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महंत रमेश गिरि, टकाटक पंडित जी, लेखपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह बिसौली नगर की कुंज गलियों में राधा-कृष्ण के जयकारों का उद्घोष गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर श्री राधा रानी प्रेम सेवा समिति द्वारा प्रभु को 56 भोग की प्रसादी अर्पित की गई, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
वहीं, बदायूं शहर के घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, स्टेशन रोड पर हनुमान गढ़ी मंदिर, बाबूराम धर्मशाला मंदिर, घंटा वाले बाबा के मंदिर, बिजली उपकेंद्र के मंदिर, कोतवाली वाले मंदिर साहूकारा मोहल्ले में दाऊ जी मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर और भूतेश्वर मंदिर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया।
गांव कोल्हाई में डीजे के साथ निकाली गईं झांकियां
मुजरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घर-घर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। गांव कोल्हाई में डीजे के साथ झांकियां निकली गईं। कोल्हाई गांव में हर साल श्रीकृष्ण लीला मेले का आयोजन किया जाता है। मेला प्रबंधक रामकृष्ण सक्सेना और राय साहब के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पालकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी में वीर सहाय, सूरजपाल सिंह, कौशल, वीरपाल, भगवान दास आदि मौजूद रहे। संवाद
उझानी में सजे मंदिर, भजनों पर थिरके कलाकार
उझानी। जन्माष्टमी पर शाम सात बजे के बाद ही सभी मंदिर बिजली की रोशनी से जगमगा उठे। पुरानी अनाज मंडी के प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर, संतोषी माता के मंदिर, पंजाबी कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, दाऊजी महाराज के मंदिर, बिजलीघर वाले मंदिर, गोशाला और भूतेश्वर मंदिर को मनमोहक तरीक़े से सजाया गया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में कलाकारों ने नृत्य किया। संवाद
भूतनाथ गोविंद धाम में बनाई गई गुफा
बिल्सी। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, बदायूं चौराहा, अंबियापुर चौराहा, सीताराम मोड़ पर पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में बाबा भूतनाथ गोविंद धाम मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा की गुफा बनाई गई है, जिसको लेकर पिछले दो दिन से लगातार तैयारी की जा रही है। अमर चंद्र ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर भवन मंदिर, शिव मंदिर, मां दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर सुबह से ही सजावट की गई। कई घरों में बच्चे कान्हा के रूप में सजे। संवाद
बिल्सी में कान्हा के रुप में सजा शिवाय। स्रोत: परिवार
बिल्सी में कान्हा के रुप में सजा शिवाय। स्रोत: परिवार
बिल्सी में कान्हा के रुप में सजा शिवाय। स्रोत: परिवार
बिल्सी में कान्हा के रुप में सजा शिवाय। स्रोत: परिवार
बिल्सी में कान्हा के रुप में सजा शिवाय। स्रोत: परिवार