फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में लगे तो नोट लेकर ही लौटे वापस

Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हजार और पांच सौ रुपये एक्सचेंज करने के लिए लाइन में लगे लोगों को अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को सहूलियत रही। यही हाल बैंक कर्मियों का रहा। दो हजार रुपये की नई करेंसी पहुंचने की वजह से रुपये एक्सचेंज करने और निकासी चंद सेकेंड में पूरी होने लगी है, जिसमें पहले काफी वक्त लगता था। जिले में पीएनबी से संबद्ध बैंकों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये जिले में आरबीआई से आ गए हैं। इससे कुछ बैंकों के एटीएम से रुपये भी निकलते रहे। 
विज्ञापन

बुधवार को भी रोजाना की तरह से बैंक शाखाओं के बाहर लोगों की लाइन लग गईं। शहर में स्थित एसबीआई मुख्य शाखा, पीएनबी मुख्य शाखा, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं में खासी भीड़ रही। एसबीआई एडीबी बैंक में भी लोगों को खासी परेशानी हुई। 
बैंकों में पर्याप्त धनराशि, न हों परेशान 
बदायूं। आरबीआई से धनराशि आने से आने वाले चार दिनों तक बैंक शाखाओं में रुपये की कमी नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने बताया कि धनराशि मंगलवार देर रात को पहुंच गई थी, जिसे पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के साथ उनकी बैंक से संबंधित बैंकों को भी दे दी गई। इससे आने वाले चार दिनों के रुपये की कमी नहीं होगी।  
विज्ञापन

इन बैंकों में भी पहुंचे रुपये, मिली राहत 
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक से संबद्ध सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और आईडीबीआई बैंक के साथ ही सिंडीकेट बैंक को रुपये उपलब्ध कराए गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 72 शाखाओं के लिए 50 लाख रुपये, आईडीबीआई बैंक और सिंडीकेट बैंक को 10-10 लाख रुपये दिए गए हैं। इससे इन बैंकों की शाखाओं में दोपहर के बाद से रुपये एक्सचेंज करने का काम भी शुरू हो गया। 
पुलिसकर्मी से पीएनबी से कर दी खींचतान 
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लाइन में लगे लोगों को इधर-उधर करने और पहचान के लोगों को लाइन में आगे लगाने पर पुलिस कर्मियों से लोगों की खींचतान हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस कर्मियों से खींचतान भी हो गई। लाइन में लगे लोगों का रुख भांपते हुए पुलिस कर्मियों ने समझाते हुए लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें