फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: घर के बाहर चस्पा नोटिस को फाड़कर गांव में घूम रहे क्वारंटीन किए गए लोग

Tue, 14 Apr 2020 02:35 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

बदायूं के कुंवरगांव में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को क्वारंटीन किया गया था। उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए थे, लेकिन लोग नियमों को ताक पर रखकर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


कई लोग अपने घरों के बाहर लगे नोटिस को फाड़कर गांव में घूम रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में बाहर से लौटे 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। बताया गया कि कस्बे के करीब 300 लोग बाहर से लौटे थे, लेकिन नगर पंचायत ने सिर्फ 28 लोगों को क्वारंटीन किया था। 

उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए थे। नोटिस में 28 मार्च से 14 अप्रैल तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई थी। जरूरत का सामान फोन करके घर में ही मंगाने को कहा गया था। मगर क्वारंटीन किए गए लोगों को न प्रशासन का डर है और न ही कोरोना का खौफ। 
विज्ञापन


क्वारंटीन किए गए अधिकतर लोगों ने दरवाजों पर चस्पा किए नोटिस फाड़ डाले और गली-मोहल्ले में घूम रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने भी क्वारंटीन करने के बाद उधर मुड़कर नहीं देखा। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है कि कितने लोगों को और किस-किस को होम क्वारंटीन किया था। इन लोगों को क्वारंटीन में रहना होगा नहीं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें