फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 13 लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ सहसवान। कोरोना पॉजिटिव निकले मुंबई के युवक के संपर्क में आने वाले 13 लोग बुधवार को कोरंटीन किए गए। इन सभी को सहसवान के ही पन्नालाल इंटर कॉलेज में रखा गया है। वहां पहुंची जिला अस्पताल की टीम ने छह लोगों के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिए गए।
विज्ञापन

एक अप्रैल को छापामार अभियान के दौरान सहसवान में तहसील गेट के निकट स्थित मस्जिद में मुंबई के छह लोग मिले थे, जिन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। इनकी जांच कराने पर एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब डीएम के निर्देश पर बनी टीमें कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को तलाश रही हैं। बताते हैं कि जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह तक 13 ऐसे लोगों की सूची तैयार की, जो मुंबई के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में रहे थे। ये वो लोग हैं, जिनमें किसी के साथ कोरोना पॉजिटिव युवक ने खाना खाया या साथ बैठकर चाय पी। इनके अलावा उसके साथ नमाज पढ़ने वाले, मस्जिद के मौलाना और देखभाल करने वाले शामिल हैं। इनके कोरोना संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें छह लोगों को ज्यादा संदिग्ध माना जा रहा है। बुधवार दोपहर जिला अस्पताल की एक टीम ‘कोविड डेस्क फॉर सैंपल कलेक्शन’ बॉक्स और पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट के साथ पन्नालाल इंटर कॉलेज पहुंची छह लोगों के सैंपल लिए। सैंपल लेने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें