फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौटी की मढै़या में सात घर जले, गाय मरी

Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव परौटी की मढै़या में वृहस्पतिवार की शाम लगी आग में सात घर जल गए। इससे एक गाय की मौत हो गई। अग्रिकांड में करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान है। दमकल यूनिट की गाड़ी रास्ते में फंस गई। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हलका लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने क्षति पूर्ति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

परौटी की मढै़या में हरप्रसाद, विनोद, राहुल, सुमन, संजय, सुशील, हरवीर के घर में आग लग गई। इन  घरों में रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग से सुशील की गाय जलकर मर गई, जबकि संजय की गाय झुलस गई। हलका लेखपाल राम सिंह और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। एसडीएम जंगबहादुर यादव ने बताया कि पीड़ितों को शीघ्र ही राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें