भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे ईशान माहेश्वरी, सुरभि वार्ष्णेय, हनी सिंह, गीता वार्ष्णेय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दीपक राठौर को हेड ब्यॉय एवं साक्षी तोमर को हेड गर्ल चुना गया। बाद में सभी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को उपहार भेंट किए। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, संजीव माथुर, कुलदीप तिवारी, सुनील कुमार, सीमा वर्मा, गीता रानी, श्वेता माहेश्वरी, लक्ष्मी शर्मा, संजीव, मोरपाल आदि मौजूद रहे।