फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों के मार्ग में अड़चन बन रहे ठेला और खोमचे वाले हटाए

विज्ञापन
उझानी में अतिक्रमण हटवाते पालिका और पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कांवड़ियों के मार्ग को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान बृहस्पतिवार शाम को भी चला। पुलिस और पालिका कर्मियों ने सड़क किनारे से ठेला-खोमचे वालों को खदेड़ दिया। कई दुकानदारों ने खुद ही फुटपाथ से सामान समेट लिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरी बार अपराह्न तीन बजे शुरू हुआ। ईओ मणिजी सैनी के नेतृत्व में पालिका और पुलिस कर्मी बदायूं रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे। उनके साथ जेसीबी भी थी। सड़क किनारे फुटपाथ से अस्थायी अतिक्रमण हटवाते हुए कर्मचारियों ने पुराने बिजलीघर मोड़ की ओर रुख किया तो ठेलों पर फल बेचने वाले खिसकने लगे। ठेला- खोमचा भी हटा लिए गए। तीन- चार लोगों को पुलिस कर्मियों ने खदेड़ दिया। दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवा दिया गया।
शाम तक चला अभियान हलवाई चौक मोड़ पर पहुंचकर थमा। ईओ सैनी ने बताया कि पिछली बार भी अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन कुछ व्यापारियों ने दुकानों के सामने सामान रख लिया है। ऐसे अतिक्रमणकारियों को अगली बार सामान जब्त कर लिए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें