फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान, बाजरा और मक्का के क्रय कंट्रोल रूम स्थापित

सार

बदायूं में धान, बाजरा और मक्का की खरीद संबंधी शिकायतों के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधिकारी शिकायतें संकलित कर उनका निस्तारण करेंगे। इससे किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान, बाजरा और मक्का के क्रय से संबंधित शिकायतों के लिए जिला खाद्य विपणन कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05832-266127 तथा व्हाट्सएप-मोबाइल नंबर 8923138221 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक व अवकाश के दिनों में सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक सक्रिय रहेगा।

कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नरेशपाल व सहयोगी कर्मचारी के रूप में राहुल सक्सेना को तैनात किया गया है। यह अधिकारी शिकायतों को संकलित कर उनका निस्तारण कराएंगे और संबंधित कृषकों से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। सभी क्रय केंद्रों के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि धान, बाजरा और मक्का क्रय की सूचना प्रतिदिन शाम 4:30 बजे तक ई-मेल (dfmo.57bdngmail.com) या अन्य माध्यमों से जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें