फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंजाबी समुदाय ने जलाई लोहड़ी, भांगड़ा कर मनाई खुशी

विज्ञापन
लोहड़ी के दौरान करतब दिखाते युवा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पंजाबी समुदाय के लोगों ने लोहड़ी सोमवार शाम धूमधाम से मनाई। इस दौरान रेबड़ी, मूंगफली आदि का प्रसाद बांटा गया। बच्चे-बुजुर्ग, युवा व महिलाओं ने भांगड़ा करके त्योहार की खुशी मनाई। एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


पंजाबी समाज में लोहड़ी का विशेष महत्व है। लोगों ने घरों में लोहड़ी जलाकर सोमवार को धूमधाम से इसे मनाया। बच्चों ने सुबह से ही लोहड़ी मांगना शुरू कर दी थी। शाम को सूर्य ढलने के बाद धूमधाम से लोहड़ी जलाई गई। घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए गए। शहर के गली-मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोहड़ी के गीत गाए। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने एक-दूसरे को गले-मिलकर लोहड़ी की बधाई दी।

पंजाबी समाज सेवा समिति और उसके युवा प्रकोष्ठ द्वारा लोहड़ी की शाम-बेटियों के नाम कार्यक्रम मनाया गया। पंजाबी चौक पर गुरुद्वारे के निकट समाज की पांच बेटियों द्वारा लोहड़ी को जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ढोल पर बच्चे, युवा, महिलाओं सभी ने भांगड़ा किया और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों द्वारा अपने ही समाज के लोगों से लोहड़ी मांगी गई। मूंगफली, मक्का और रेबड़ी का प्रसाद भी बंटा। युवाओं ने गतका खेलकर सभी का दिल जीत लिया। समिति द्वारा ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय कोचर, गुरप्रीत जुनेजा, गगन धींगरा, यश खुराना, सुभाष कोचर, चंद्रप्रकाश सपड़ा आदि मौजूद रहे।

लोहड़ी के दौरान करतब दिखाते युवा। संवाद

लोहड़ी के दौरान करतब दिखाते युवा। संवाद

लोहड़ी के दौरान करतब दिखाते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें