अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर यह वर्ष रजत वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में बैंक के अध्यक्ष/विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा है कि बैंक को जन-उपयोगी बनाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया है। वहीं आरटीजीएस, ड्रायर, सीबीएस सुविधाओं से बैंक का जोड़ा गया है।
बैंक के अध्यक्ष मौर्य बदायूं क्लब में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि बैंक की स्थापना तीन जुलाई 1990 में हुई थी। बैंक के सफल कार्य की 25 वर्ष हो रही हैं। रजत जयंती वर्ष होने के कारण व्यवसायिक लक्ष्य और कार्य योजनाएं तैयार कर ली गई हैं। सुकन्या धन आवर्ति योजना, सुकन्या सावधि योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना और जीवन बीमा योजना भी लागू की गई हैं। सभी शाखाओं को शनिवार में पूर्ण कार्य दिवस किया गया है। प्रधान शाखा को रविवार के दिन भी खोला जाएगा। इसके अलावा डेविड कार्ड योजना, विस्तार पटल को पूर्ण शाखा में परिवर्तित करना भी शामिल है। बैंक उपाध्यक्ष महेश यादव, संचालक मंडल से अरविंद राठौर, अजय कुमार गोयल, दीपक सक्सेना, अजीत वैश्य, धनेश्वरी देवी के प्रतिनिधि भोजराज यादव, प्रतीक राठौर, मुकेश यादव, रामप्रसाद कुरील, करन सिंह यादव भी मौजूद रहे।
चार नई शाखा खोले जाने की घोषणा
बैंक के रजत जयंती वर्ष में अध्यक्ष ने घोषणा की है कि बिलसी, बिसौली, सैदपुर और उसहैत में बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी। वहीं मुख्य शाखा के लिए अपनी जगह क्रय की जाएगी। उझानी शाखा दैनिक जमा योजना शुरू की जाएगी। पारदर्शिता के लिए रिटायर्ड बैक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। आईएफएस कोड भी बैंक को मिल गया है। सब्सिडी योजनाओं से भी बैंक को जोड़ा जाएगा।
12 को आठ साल बाद होगी एजीएम की बैठक
अध्यक्ष आशुतोष मौर्य ने बताया कि एनुअल जनरल मीटिंग आठ साल से नहीं हो रही थी। इस माह 12 जुलाई को एसके इंटर कॉलेज में बैठक बुलाई गई है। इसमें बैंक के विकास और कारोबार से जुड़ी बातों पर चर्चा होगी।
डीएसटीओ जोगेंद्र का शाहजहांपुर हुआ तबादला
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव का स्थानांतरण शाहजहांपुर हो गया है। अभी इनकी जगह पर शासन ने किसी को यहां नहीं भेजा गया है।