शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा ग्रेच्युटी, फंड के भुगतान की मांग को लेकर यहां मालवीय आवास पर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन 84वें दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में महिलाएं भी आंदोलन में आ गईं हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांगें पूरी न होने से कर्मचारियों के आक्रोश में लगातार इजाफा हो रहा है। रामवती, सुशीलादेवी, रामादेवी, गजराज सिंह, श्याम बाबू, चैतन्यवीर शर्मा, देवपाल सिंह, नौबत सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, धर्मपाल, बेंचे अली, लालमन, सतेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, भूपसिंह, श्यामपाल, योगेश चंद्र शर्मा आदि थे।
इधर, शेखूपुर में कर्मचारियों द्वारा अपने बकाए के भुगतान को लेकर किया जा रहा धरना 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मिल के गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रमिक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद असरार ने कहा कि एक तरफ मिल के कर्मचारी भुखमरी और आर्थिक तंगी से अपनी जान गंवा रहे हैं। बाकी कर्मचारियों के साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है
राजेंद्र सिंह, इस्लाम खां, कौशर अली, रविंद्र पाल शर्मा, भगवानदीन, रामौतार पाल, रामकुमार, रामबहादुर, वीर बहादुर, मोहम्मद उमर, सत्यप्रकाश, देवेंद्र सिंह, राकेश तिवारी आदि थे।