फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग अध्यक्ष का फूंका पुतला, नारेबाजी

Sat, 04 Apr 2015 08:38 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा की पेपर आउट होने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दातागंज चुंगी पर प्रदर्शन कर लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंककर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा को निरस्त करने और आयोग अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

परिषद के जिला संयोजक सहदेव सागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव का पुतला फूंका। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि  इस मामले में आयोग के अध्यक्ष पूरी तरह जिम्मेदार हैं, लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए। फर्जी डिग्रियों की जांच भी होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि इस परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाता है और वह सिविल परीक्षाओं से पहुंचने से वंचित रह जाते हैं।
पुतला फूंकने वालों में लल्लूराम, वैभव महाराज, रवींद्र, भानू, धर्मेंद्र, दुर्वेश, श्रीकृष्ण, विवेक, अर्जुन, मनोज कुमार, मोहित सक्सेना, रजत, रजनीश, आनंद, सुरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें