गांधी नेत्र चिकित्सालय गेट पर जल सेवा करते स्काउड गाइड। स्रोत-स्वयं
बदायूं। गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य गेट पर भारत स्काउट गाइड की ओर से जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड ने गर्मी में राहगीरों और ई-रिक्शा, टेंपो और बसों में यात्रियों को शीतल जल पिलाया।
स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि जल ही जीवन है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसे बर्बाद न करें। स्काउट के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि निस्वार्थ सेवा युवाओं में अनोखा जज्बा पैदा करती है। इस मौके पर शिक्षक प्रेमपाल सिंह, कोषाध्यक्ष महीपाल सिंह, मोहम्मद परवेज अख्तर, इंदू, शगुफ्ता, हिमांशु, सचिन, सोनम, मोहिनी मौर्य, अर्पिता, आस्था सागर आदि थे।