फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समर कैंप में बच्चों ने सीखा कंप्यूटर चलान

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर में कंप्यूटर सीखते विद्यालय के छात्र
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर में सोमवार को समर कैंप के दौरान योग-प्रणायाम के बाद बच्चों ने कंप्यूटर सीखा। बच्चों को बिस्किट और फल वितरण के साथ कैंप के छठे दिन का समापन हो गया।
विज्ञापन


कैंप में सर्वप्रथम प्रार्थना व राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इसके बाद शिक्षक नीरज रस्तोगी व हेमेन्द्र कुमार ने योग एवं ध्यान का महत्व बताया। उन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि सिखाया। सोमवार की गतिविधि के अनुसार अमित चौहान ने बच्चों को कंप्यूटर के मॉनिटर, कीबोर्ड, सीपीयू , यूपीएस, पेन ड्राइव आदि की पहचान, माउस क्लिक करने, टाइपिंग करने और ड्राइंग बनाने के टूल्स बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. अब्दुल कय्यूम, स्काउट ट्रेनर असरार आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय महिला इंटर कालेज में भी सभी छात्राओं ने योग-व्यायाम किया। इसके कंप्यूटर की जानकारी दी गयी। इसके बाद प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने छात्राओं को जलपान का वितरण कराया।

राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर में कंप्यूटर सीखते विद्यालय के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें