फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: काली पट्टी बांधकर किया विरोध, पुलिस चौकसी के बीच अदा हुई अलविदा की नमाज

Sat, 29 Mar 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ककराला में काली पट्टी बांधकर बक्फ बोर्ड संसोधन बिल का विरोध करते नमाजी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शुक्रवार को रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न हुई। वहीं, ककराला के इस्लामिया मस्जिद में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध किया। नमाजियों ने सरकार से बिल को वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन

ईद को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से धारा 144 लागू की गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। इसके अलावा आठ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शुक्रवार को शहर की जामा मस्जिद में सुरक्षा के बीच रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई है। इसी बीच सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जामा मस्जिद पर पहुंचकर नमाजियों का स्वागत किया। उन्होंने नमाजियों से गले मिलकर जुमा अलविदा की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर साजिद खान वरिष्ठ नेता फरहत अली नगर अध्यक्ष, अफसर अली खान, कौसर अली खान, अनवर खान सभासद, पप्पन पीरजी हारून पूर्व सभासद, छोटू , बबलू, आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।
विज्ञापन


जिले में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। किसी ने घर पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया होगा। यह मेरी जानकारी में नहीं है।
-डॉ.बृजेश सिंह, एसएसपी

ककराला में काली पट्टी बांधकर बक्फ बोर्ड संसोधन बिल का विरोध करते नमाजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें